अतिथि, स्वागत आपका - नीता झा
कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है। बड़े-बड़े शक्तिशाली देश भी इसकी गिरफ्त से नहीं बच पाए ऐसे में हम विकासशील और घनी आबादी वाले भारत वासियों को भी सावधान रहना चाहिए लोग ध्यान भी रखते हैं। यही कारण है कि हमारे यहां थोड़ी बहुत राहत है। वहीं कुछ लोग बदपरहेजी करते दिख जाते हैं। ये वही चन्द लोग हैं, जो अपनी नासमझी या अज्ञानतावश बहुतों को खतरे में डाल रहे हैं, तो क्यों ना हम सभी लोग अपने-अपने घरों के सामने इस तरह के पोस्टर लगवाएं। अतिथि, स्वागत आपका हम आभारी होंगे यदि आप अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही पधारें। कॉलबेल बजाने के बजाए मेरे नंबर......... पर कॉल करें। कोरोना वायरस के जानलेवा प्रकोप से स्वयं को व अपने परिवार को सुरक्षित रखें हमारी यही कामना है हम सभी सपरिवार स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु हों। " महामारी पर सम्पूर्ण विजय तक, सामाजिक दूरी फिर न होगी अपनो से मिलने, ऐसी कभी मजबूरी" साथ...