संदेश

सुझाव लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खाद्य सुरक्षा- वर्तमान समय की महती आवश्यकता - नीता झा

चित्र
  अभी लॉक डाउन के चलते कहीं बाहर नहीं निकला जा सकता ख़ास कर रेड जोन अर्थात अधिक संक्रमण वाली जगहों पर बिल्कुल भी नहीं वैसे तो हम किसी भी जोन के अंतर्गत आते हों  बहुत जरूरी न हो तो बिल्कुल भी नहीं निकलना है हमारा अभी घर में रहना हमारे भी और देश दुनियां के लिए भी बहुत जरूरी है।   सब यही उम्मीद करते हैं स्थिति सामान्य हो जाए लेकिन सब सामान्य होने में कितना समय लगेगा कहा भी नहीं जा सकता जब अनिश्चितकालीन समस्या हो तो व्यवस्था भी जरूरी हो जाती है।  तो आइये कुछ इस सम्बन्ध में भी विचार करते हैं। ताकि विषम परिस्थिति से निपटा जा सके अभी काफी तेज़ धूप होती है। ऐसे में अपने सारे मसालों, अनाज, भारी कपड़ों इत्यादि को धूप में सुखा सकते हैं। नेपथिलीन की गोली या सुखी हुई कड़वी नीम की पत्तियों के साथ रखें यदि बारिश तक कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म न हुआ तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं ऐसे में संरक्षित खाद्यानों का होना बहुत जरूरी हो जाता है। इसके लिए अपने परिवार की जरूरत और पसन्द  के अनुसार पापड़, चिप्स,सेव, बिजौरी, तिलौरी, बड़ी आलू की करी इत्यादि का संग्रह करना अच्छा होगा। हमा...