संदेश

पर्यावरण संरक्षण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रकृति का वरदान" हरियाली" १ - नीता झा

चित्र
"संकट की घड़ी से बड़ा शिक्षक और कोई नहीं होता" थोड़े बहुत शाब्दिक हेर-फेर के साथ हम सभी ने इस तरह की बातें सुनी, पढ़ी हैं। हमारे बड़ों की समझाइश में। अब लगता है कोरोना वायरस रूपी संकट हमे जीवन के हर क्षेत्र में सतर्क रहने और मितव्यता का ध्यान रखने की शिक्षा दे रहा है।      वर्तमान समय में आमदनी और संसाधनों की लगातार कमी हो रही है। साथ ही सीमित समय के लिए बाहर निकलकर भी अपने आप को सुरक्षित रखने की चिंता में हम प्रायः पहले की तरह सहजता से काम नहीं कर  सकते और अभी ये भी नहीं पता ये स्थिति आगे सुधरेगी या और बढ़ेगी ऐसी दशा में हमे अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सजग रहना  होगा हमे ऐसी दिनचर्या की भी आदत डालनी है। जो हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाए।       तो आइये हम अपने आसपास ऐसी तमाम सुविधाओं, संसाधनों पर नजर डालें। जिन्हें हम अपनी दिनचर्या में शामिल करके स्वस्थ रह सकते हैं।       साथियों हमारे घर में दो महत्वपूर्ण कक्ष होते हैं एक तो रसोई दूसरा पूजाघर। इन दोनों में हमारे सेहत के ख़ज़ाने होते हैं। बस उनका सही तरीके से और सही ...

बारिश की ऐसी भी तैयारी - नीता झा

चित्र
लॉक डाउन के कारण ही सही हमने पर्यावरण प्रदूषण को काफी हद तक कम किया ! फ़र्क भी महसूस किया दूर दूर तक साफ आसमान, चाहे वजह बुरी हो पर पर्यावरण की दृष्टि से बहुत कुछ सम्हल गया।  अब बढ़ती गर्मी और कटते पेड़ भी चिंता का विषय हैं अब हम लोग पूरे फर्श लगाकर उसपर गमले लगाने लगे हैं सुंदर तो लगता है पर बारिश का पानी ज़मीन तक नहीं पहुंच पता ऊपर से कंक्रीट के जंगलों में इतने उलझ गए पेड़ लगाना भूल ही गए।   अब हमे वृक्षारोपण की तरफ भी ध्यान देना होगा हर इंसन की यह जिम्मेदारी है। क्योंकि हमारा जीवन ही ऑक्सीजन पर निर्भर करता है तो ज्यादा न सही इतना ऑक्सीजन तो हम पृथ्वी को लौट ही सकते है जितना हमने उपयोग किया।  विचार तो बड़ा अच्छा है पर क्रियान्वयन थोड़ा मुश्किल तब जब हमारे पास जमीन की कमी हो ऐसे में कुछ उपाय कर सकते हैं इसके लिए करना बस इतना है की जब भी हम कोई फल, सब्जी काटते हैं जैसे- आम, अमरूद, संतरा, मुसम्बी, कटहल,जामुन इत्यादि के बीजों को अच्छी तरह से धो कर सूखने के बाद गोबर और मिट्टी में मिलाकर टेनिस बोल के आकर के गोले बनाकर अच्छे से सुखा कर डिब्बों में रखलें। ...