गणेशोत्सव की शुभकामनाएं - नीता झा
गणेश पक्ष और दुर्गा पक्ष के धार्मिक महत्व तो हैं ही इस समय बरसात की वजह से नमि से होने वाले कई तरह के बैक्टीरिया वायुमंडल को प्रदूषित किये रहते हैं। जिनके शमन के लिए लगातार हवन पूजन भी किया जाता है। ताकि वातावरण शुद्ध हो, भजन तथा धार्मिक अनुष्ठान मन मे सात्विकता लाते हैं।
साथ ही यह पक्ष हमारे गुलाम भारत में हो रहे अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ छेड़े गए आंदोलनों के प्रचार प्रसार के लिए तथा स्वतंत्रता सेनानियों की सूचनाओं के आदान -प्रदान के बेहतर साधन होते थे। देश की आज़ादी में इन उत्सवों की विशिष्ट भूमिका रही। उन अवसरों की याद दिलाते ये महान पर्व आज भी महामारी के मुहाने पर खड़े सम्पूर्ण विश्व को ऐसे संकटकाल का डट कर मुकाबला करने सन्देश दे रहे हैं।
इस समय पूरी श्रद्धा- भक्ति से पूजा - अर्चना करें अपने अपने घरों में आरती, धूप दीप करके सकारात्मक ऊर्जा के साथ साथ वायुमंडल को भी सात्विक ऊर्जा से परिपूर्ण करें। अभी हमे बाहर नहीं निकलना है लेकिन अपने अपने घरों में तो आनन्दपूर्वक उत्सव मना ही सकते हैं।खुश रहने के लिए न भीड़ की जरूरत है, न खूब सारे ताम- झाम की, खुशी तो मन के भाव हैं। आशावादी रहें और समस्याओं के उपाय तलाशे न कि उनसे दुखी हों। बुरा समय भी कट ही जाएगा।
विघ्नहर्ता गणेश भगवान हम सभी पर आशीर्वाद बनाए रखेंगे।
नीता झा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें