दिए तो जलेंगे ही.... - नीता झा



दिए तो जलेंगे ही..
हर हाल हमारे आंगन में।।
चलो साथ जलाएं..
मिलकर शुभता की ज्योति।।
तुम करना रोशन राहें..
हों चाहे तमस की घोर घटाएं।।
विश्वास न डिगे कभी..
जीवन की पथरीली राहों में।।
तुम थामना हाथ सजन..
जब आफत की अंधी आए।।
तिमिर की रोशनी सही..
जीवन करेंगे हम आलोकित।।
निश्छल प्रेम की छांव में..
याद सदा तुम इतना रखना।।
कभी न छुटे अपना साथ..
कभी न रूठे अपना प्यार।।
नीता झा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निपूर्ण योग संस्थान रायपुर छत्तीसगढ में योग दिवस - नीता झा

योग के लिए खुद को तैयार कैसे किया जाए - नीता झा

निपूर्ण योग केंद्र