योगाभ्यास बनाम अपने आपसे मित्रता.... नीता झा।


      जी हां साथियों यौगिक क्रियाओं में ऐसे तो शरीर के सम्पूर्ण अंगों को विकार रहित करने की क्षमता होती है। 
      साथ ही सही तरह से किये गए योगाभ्यास से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास बड़ी सहजता से होता है। 
      योगाभ्यास के उत्तम लाभ हेतु रात में आठ बजे से पहले भोजन ग्रहण करके सोने से पहले हल्दी वाला दूध या गुनगुना पानी पीना चाहिए। कम से कम आठ घण्टे की नींद एक सामान्य वयस्क को लेनी ही चाहिए इसके लिए जल्दी सोने की आदतें डालें मोबाइल से दूरी अच्छी नींद के लिए सही है। 
      सुबह बासी मुह में ही कम से कम 2 गिलास पानी उखड़ू बैठ कर पिएं धीरे - धीरे पानी की मात्रा बढ़ाएं  शौच इत्यादि से निवृत होकर आरामदायक कपड़े पहनकर योग का अभ्यास करें।
      योग्य प्रशिक्षक की देखरेख में ही योगाभ्यास करना चाहिए हर आसन को करने से पहले हमें उसके महत्व को समझना चाहिए.....
      अपनी अवस्था, आयु और क्षमता के अनुसार योगाभ्यास करना चाहिए। कुछ बीमारियों में कुछ आसान तकलीफ देते हैं अतः योगिक क्रियाएं करने से पहले प्रशिक्षक को अपनी समस्त व्याधियों की जानकारी अवश्य दें। यौगिक क्रियाओं का सम्पूर्ण लाभ लेना हो तो योग के अष्टांग नियम का पालन करना चाहिए।
      यह धैर्यपूर्वक की जाने वाली साधना है अतः कभी भी जल्दी परिणाम पाने के उद्देश्य से बहुत ज्यादा आसन न करें आसनों को धीरे - धीरे ही बढ़ाना चाहिए।
      अपने भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखें इसके लिए अपनी उम्र, शारीरिक श्रम, मौसम तथा स्वास्थ्यगत अवस्था के अनुसार ही भोजन करें बासी, गरिष्ठ, बेसमय, बेमौसम के आहार से बचें।
      सुबह जल्दी उठ कर योग करने पर स्वस्थ दिनचर्या का आनन्द हमे दिन भर खुश रखता है। अपने आप को ज्यादा आशावादी, ऊर्जावान और पहले से कहीं ज्यादा व्यवस्थित  महसूस करेंगे।
    साथ ही समय समय पर  योगाभ्यास के साथ ध्यान करने से मन पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यथासंभव अपने आपको और अपने अपनो को योग से जोड़ें "योग करें अपने आप से मित्रता करें"
      प्रसन्न रहें....
      स्वस्थ रहें..... 
      साथ ही-
      दुनियां से अच्छा लें......
      दुनियां को अच्छा दें....
       धन्यवाद
      नीता झा

टिप्पणियाँ

  1. सबसे पहले तो आपको ढेर सारी बधाइयाँ योग को अपने में योग करने के लिए.. शुभकामनाएं आपको योग से आप हमेशा सुन्दर, सौम्य, स्वस्थ, सकारात्मक बनकर समाज में योग, दान देती रहें

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निपूर्ण योग संस्थान रायपुर छत्तीसगढ में योग दिवस - नीता झा

योग के लिए खुद को तैयार कैसे किया जाए - नीता झा

निपूर्ण योग केंद्र