हमारे आदर्श स्वामी विवेकानंद। - नीता झा

स्वामी विवेकानंद
बदल लिया चोला अपना और...
बदली सकल दुनिया की रीत
छोड़े पुरखों वाले काम काज...
छोड़ चले सारे विलासी राज
नरेन्द्रनाथ दत्त का चोला छोड़...
समाज सुधारक विवेकानंद।।
अपनी ओजस्विता बिखेरी...
अध्यात्म, योग की बात कही।।
लिख दिए निचोड़ जीवन के...
नकारात्मकता का नाश किया।।
राज योग, कर्म योग और रचे...
भक्ति योग और ज्ञान योग भी।।
सारा जीवन आध्यात्मिक हो...
गुरु सानिध्य में रह ज्ञान लिया।।
कोमल पर दृढ़ शब्दों में जब...
भारत का नवयुवक बोला था।।
सुई पटक सन्नाटे में उस दिन...
विदेश में नया अध्याय गढ़ा था।।
नीता झा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निपूर्ण योग संस्थान रायपुर छत्तीसगढ में योग दिवस - नीता झा

योग के लिए खुद को तैयार कैसे किया जाए - नीता झा

निपूर्ण योग केंद्र