नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की पुण्यस्मृति नीता झा
हमारे देश के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी जिन्होंने अपना सारा जीवन देश को स्वतंत्र करने में लगा दिया। जब उनका प्लेन क्रेश हुआ उसमे उनकी देह नहीं मिली....
सम्भवतः ये भी रहस्य उनके साथ ही रहा रहस्य हमेशा बहुत सी कहानियों को जन्म देता है। एक कहानी ये भी है कि उसी दौर में एक साधु के होने की पुष्टि कई जगह होती है जो नेताजी की तरह थे। खैर नेताजी व्यक्ति नहीं विचार बनकर आज भी देश में विद्यमान हैं। उन्हें और उन जैसे महान देशभक्तों को मिटाना हिमालय की सारी चोटियों को खोद कर खाई बनाने जैसा असम्भव है। उनकी जीवन भर की संचित देशभक्ति की ऊर्जा हमेशा हर भारतीय को गर्वित करती रहेगी।
हमारी भारतीय संस्कृति में जन्म- मृत्यु को लेकर जो सिद्धांत बनाए गए हैं उनका इतिहास बहुत पुराना है। उसे समझने, प्रतिपादित किये जाने तथा जनमानस तक पहुचने में वर्षों लगे होंगे और हजारों सालों तक जो बातें अथवा संस्कार हमारे व्यक्तित्व में विद्यमान हैं उनकी सार्थकता स्वयं सिद्ध होती है।
हमारी भारतीय परम्परा के अनुसार आत्मा अमर होती है और स्थूल शरीर नश्वर होता है, अर्थात स्थूल शरीर नष्ट होत है। जब आत्मा शरीर का त्याग करके पुनः नए स्थूल शरीर को प्राप्त करती है।
यह बात सही भी लगती है जब कई बच्चों में जन्म से ही विलक्षण प्रतिभाएं एक आश्चर्यजनक स्तर तक विद्यमान होती हैं। कभी कभी थोड़े प्रयास से ही बहुत अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। जब ऐसी बातें देखने मे आती हैं तो लगता है। जितने भी देशभक्त और देशद्रोही सभी आज नई पहचान नई क्या के साथ हमारे आसपास होंगे जिसतरह हम अपने भूतकाल से अनभिज्ञ हैं वे भी अनभिज्ञ होंगे।
फिर भी पूर्वजन्म के कुछ अधूरे कार्य या सतत प्रयास से होती कार्यों की व्यापकता जब जीवन सेआगे निकल जाए तो आत्मा का पुनः नए शरीर मे आना भले ही मात्र कपोलकल्पना हो किन्तु अच्छा लगता है कि आज भी भारत के अंदर वो सभी शक्तियां नई पहचान नई ऊर्जा के साथ विद्यमान हैं। तभी तो सैकड़ों सालों से विदेशी आक्रमण तथा विध्वंसक षडयन्त्रों के बाद भी माँ भारती की तेजस्विनी आभा सम्पूर्ण संसार को आलोकित कर रही है। वहीं कुछ विघ्नसंतोषी तत्व सदैव तत्पर रहते हैं। देश की गरिमा धूमिल करने को...
गुरुत्वाकर्षण शक्ति तो सम्पूर्ण धरती में व्याप्त है..
गुरु के ज्ञान की शक्ति तो भारत के हर शिष्य में है।।
नमन करें श्रद्धाभाव से हर उम्र की उत्तम बातों को..
न जाने किस नन्हे की वाणी में गुरुज्ञान छिपा हो।।
नीता झा
भारत की आजादी के लिए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने जो त्याग और बलिदान दिया
जवाब देंहटाएंउस बलिदान का हर भारतीय ताउम्र ऋणी रहेगा
🙏🌹नमन 🌹🙏