मेरे आराध्य श्री राम नीता झा

आज हमारे अराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्री जी की प्रतिमा का बड़े ही हर्ष उल्लास से पुनः अवध नगरी में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया बड़ा अच्छा लगा भगवान की ऐसी प्राण प्रतिष्ठा आवश्यक भी तो है। बच्चों से, दुनिया से उनका इससे सुंदर परिचय कैसे करा सकता हैं। यह दौर ऐसे अन्य प्रसंगों अन्य महान विभूतियों को पुनः प्रतिस्थापित करने का दौर है। अभी शुरुवात ही हुई है। यह समय सभी महान लोगों के जीवन को, उनके कर्मों को समझने का समय है। यह समय सिर्फ पूजा पाठ तक रहने का ही नहीं साथ ही उनकी यात्रा को समझने का समय है। अपने जीवन में जितना हो सके अपनाने का समय है। अब समय आ गया है हमारे भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए एकजुट होकर संयुक्त प्रयास करने और अपने अंदर समाहित सारे सद्गुणों को सदैव अक्षूण बनाए रखने का।
     समय है। बहुत ज्यादा निन्दा प्रसंशा से रहित हो बिना समय गंवाए अपने कर्मो की आहुति देने का 
    सभी बड़ों के आशीर्वाद, मार्गदर्शन ले कर देश की सेवा में अपना सर्वोच्च देने का, सबके साथ उच्च आदर्शों के पथ पर आगे बढ़ने का ताकि भावी पीढ़ियों के लिए हम आदर्श प्रस्तुत कर सकें.....

कब किसीको कुछ अलग से मिला है यहां।
जो मिला उसे ही तराशा सभी ने मिल यहां।।
नीता झा

टिप्पणियाँ

  1. 🚩जय श्री राम 🚩अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह
    केवल भगवान् राम की प्राण प्रतिष्ठा नहीं है, बल्कि भारत गौरव की पुनर्स्थापना है, सभी को हार्दिक बधाइयाँ व शुभकामनाएं 🙏🚩जय श्री राम 🚩
    🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निपूर्ण योग संस्थान रायपुर छत्तीसगढ में योग दिवस - नीता झा

योग के लिए खुद को तैयार कैसे किया जाए - नीता झा

निपूर्ण योग केंद्र