सावन सोमवार की शुभकामनाएं - नीता झा

आप सभी को वर्षा ऋतु के पावन पर्व "सावन सोमवार" की शुभकामनाएं....
आप सपरिवार खुश रहें, स्वस्थ रहें और प्रकृति की अनवरत चलती गति के साथ कदमताल करते हुए जीवन का आनन्द लें।
     साथियों हर त्योहार अपने साथ बड़ा ही मोहक सन्देश लिए होता है। जिसमे मौसम के परिवर्तन, तो कभी फसलों की बोवाई, कभी उन्नत फसल की प्रार्थना, फसलों की कटाई तो कभी नई फसल को अपने इष्ट को समर्पित करके आभार व्यक्त करने जैसे भाव निहित होते हैं; साथ ही सभी प्राणियों को त्योहारों के माध्यम से हमारे जीवन में होने वाले उनके सहयोग हेतु आभार व्यक्त करना और अपने सभी रिश्तों की मंगलकामनाओं हेतु  मनाते हैं। यह अवसर अपने परिजनों के साथ होने पर और भी आनन्ददायक होते हैं। 
     इसबार कोरोना वायरस के प्रकोप, भारत चीन सीमा विवाद, बारिश,भूकम्प इत्यादि तरह-तरह की परेशानियों से मन में उदासी सी हो गई ऐसे में अब समय है। धैर्य और सूझ- बुझ से इन विषमताओं का सामना करने का। समय अपनी गति से बढ़ रहा है। उम्मीद रखे अच्छा समय भी आएगा सब पहले की तरह होगा तब तक सतर्क रहें अपना व अपने अपनो का ध्यान रखें।
                       नीता झा

टिप्पणियाँ

  1. आकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चंडाल का काल भी उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का सावन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निपूर्ण योग संस्थान रायपुर छत्तीसगढ में योग दिवस - नीता झा

योग के लिए खुद को तैयार कैसे किया जाए - नीता झा

निपूर्ण योग केंद्र