हॉकी में भारत की शानदार जीत की बधाई - नीता झा
हमारे भारत के लिए आज की सुबह बहुत सारी खुशियां लेकर आई। ४१ साल बाद हमारे देश ने वापस हॉकी में वापसी की भगवान सभी खिलाड़ियों को हमेशा खुश रखें पूरे भारत को इन खिलाड़ियों, उनके परिवार और उनके कोच तथा उनसभी लोगों पर गर्व रहेगा जिनका प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष समर्पण इस जीत पर रह है।
ये जीत और ये जश्न सिर्फ खिलाड़ियों का नहीं बल्कि उन सभी लोगों की जीत का जश्न है और उन सभी माता - पिता के वर्षों के तप का उत्सव है। जिन्होंने वर्षों इस जीत की तैयारी की साथ ही अपूर्ण भारत की जीत की खुशी का पल है।
एक सात - आठ साल के नन्हे की आंखों में जब हॉकी खेलने का सपना जन्मा होगा और उसके साथ - साथ उसका वह सपना भी बढ़ता गया होगा। वर्षों से भारत के पराजीत खेल में आगे बढ़ना कोई आसान सफर भी नहीं होगा लेकिन जिसे आगे बढ़ना होता है। वो राहों पर बढ़ता जाता है। चाहे रहें उबड़ - खाबड़ हों, चाहे कितनी भी बाधाएं आएं जहां राहें खत्म होती हैं वहां नई राहें बनाकर आगे बढ़ने का जुनून ही एक नन्ही सी जान को दिग्गज विजेता बनाता है।
हर व्यक्ति में एक प्रवृति होनी चाहिए परिस्थितियों से डटकर मुकाबला करने की और हमेशा अपने अपनों की बातों, समझाइश को सच्चे मन से आत्मसात करने का। हर सफल आदमी की विशेषता होती है । अपने शुभचिंतकों कि बातों को आत्मसात करके आगे बढ़ने के साथ ही वे अपनी कमियों पर स्वयं तीखी नजर रखकर उन्हें लगातार दूर करते हैं।
यह तो भारत मे हॉकी की विजयी की शुरुआत है। अभी तो और आगे बढ़ना है हम सभी भारतीय सभी खेलों के सभी खिलाड़ियों को अनन्त शुभकामनाएं देते हैं। सभी भारतीय खिलाड़ी विजयी होकर दुनिया मे तिरंगे की शान बढ़ाएं।
नीता झा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें