"मानवता के लिए योग" अन्तराष्ट्रीय योग दिवस 2022 - नीता झा

मानवता के लिए योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आइए हम मिलकर  योगाभ्यास करें....
 आदियोगी शिव शिवा के आशीर्वाद तथा युगों युगों से हमारी पवित्र भारत भूमि के समस्त ऋषियों, योगियों की दी हुई इस महान विरासत के सम्मान हेतु आइए हम सभी मिलकर सपरिवार योगमय जीवन की ओर बढ़ते हैं।
  योगाभ्यास केंद्र में आकर एकसाथ योगाभ्यास करते हैं। अपने व अपने अपनो को स्वस्थ जीवन जीने की राह पर चलते हैं....
योग पर थोड़ी चर्चा, प्राकृतिक चिकित्सा कैसे हमारे जीवन मे शामिल है और कैसे इसे और प्रभावी बनाएं इन बातों पर प्रकाशमें सुबह के स्वल्पाहार की जानकारी के साथ सात्विक स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है आइएगा जरूर 
कुछ ध्यान देने योग्य बातें.....
1 - प्रातः काल बिना कुछ खाए हुए आइएगा।
2 - शौच इत्यादि से निवृत होकर आएं।
3 - अपने साथ योग मैट अथवा सूती थोड़ी मोटी दरी, चादर, रुमाल इत्यादि लेकर आएं।
4 - सरलता से अभ्यास करने के लिए सूती कपड़े पहने जो न बहुत कड़े हों न बहुत ढीले ही हों यदि बहने साड़ी पहन रही हैं तो लेगिंग्स भी अवश्य पहने।
5 - हम योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही यह आयोजन कर रहे हैं। जिसे सभी लोग सहजता से कर सकते हैं। योग्य और अनुभवी लोगों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम निश्चय ही स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक होगा।
6 - हॉल में प्रवेश करने से पूर्व अपना नाम, पता, मोबाइल नम्बर इत्यादि जरूर लिखवाएं ताकि आपके नम्बर पर आपका प्रमाणपत्र प्रेषित किया जा सके।समय - सुबह 6.30 से सुबह 7.30 
स्थान - सन्तोषी माता मंदिर,
सन्तोषी नगर, खमतराई
रायपुर छत्तीसगढ़
नीता झा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निपूर्ण योग संस्थान रायपुर छत्तीसगढ में योग दिवस - नीता झा

योग के लिए खुद को तैयार कैसे किया जाए - नीता झा

निपूर्ण योग केंद्र