बुलंदी वृहद कविसम्मेलन - नीता झा
साहित्यिक यात्रा.....
सुखद साहित्यिक यात्रा......
एक गर्वित सुखद साहित्यिक काव्यात्मक यात्रा.....
बुलंदी समूह के संचालक श्री विवेक बादल बाजपुरी
जी हां बुलंदी के साथ जुड़े भारतीय कवियों तथा कवित्रियों के साथ ३४ अलग - अलग देश के भारतीय बंधुओं ने विगत वर्ष के स्वयं में बनाए २०७ दो सौ सात घण्टे के कीर्तिमान को तोड़ते हुए विश्व के सबसे बड़े कविसम्मेलन यानी अबतक ३३० तीन सौ तीस घण्टे से अधिक समय के कविसम्मेलन को समाचार लिखे जाने तक जारी रखा है। देखने वाली बात है कि यह श्रंखला और कितनी वृहत हो सकती है। इस सफल कविसम्मेलन में रायपुर छत्तीसगढ़ की श्रीमती नीता झा ने भी हिस्सा लिया और विविध विषयों पर अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया।
इस आयोजन में भारत के कवियों के अतितिक्त ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, थाईलैंड, सऊदी अरब, जकार्ता, इंडोनेशिया, पुर्तगाल, कतर इत्यादि लगभग ३४ देश के लोगों ने भी बड़े उत्साह से हिस्सा लिया।
नीता झा
रायपुर, छत्तीसगढ़
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें